हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

तीन इंटरव्यू पास किए लेकिन अजीब कारण बता कंपनी ने नहीं दी नौकरी, शख्स का पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एक युवक ने बताया कि कई राउंड इंटरव्यू देने के बाद उसे अजीब कारण बताकर नौकरी देने से इनकार कर दिया गया। पढ़ें आखिर कंपनी ने क्या कारण बताकर इंटरव्यू पास कर चुके युवक को नौकरी देने से मना कर दिया।

विज्ञापन

Viral Reddit Post : नौकरी की चाह रखने वालों को किसी कंपनी में कई राउंड के इंटरव्यू पास करने होते हैं और विभिन्न मानकों पर खरा उतरना होता है। लेकिन कई बार अजीब कारणों से कंपनियां उम्मीदवार को नौकरी देने से मना कर देती हैं। हाल ही में एक शख्स ने बताया कि इंटरव्यू पास करने के बावजूद उसे किस वजह से नौकरी पर नहीं रखा गया। उसका पोस्ट वायरल हो रहा है और इस अजीबोगरीब कारण पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक Reddit यूजर ने पोस्ट लिखा, जिसमें उसने बताया, “हाल ही में मैंने (21 साल, पुरुष) लिंक्डइन के जरिए एक जापानी कंपनी में आवेदन किया और उन्होंने तुरंत मुझे इंटरव्यू के लिए बुलाया। इंटरव्यू के कई चरण थे, जिनमें मैंने हिस्सा लिया और उन्हें पास भी कर लिया। लेकिन जब एचआर इंटरव्यू की बारी आई तो उन्होंने मेरी उम्र और सैलरी के बारे में सवाल किए।”

तीन इंटरव्यू पास करने के बाद क्या हुआ?

शख्स ने आगे लिखा, “मैं पहले से ही 3-4 वर्षों से विभिन्न जगहों पर काम कर रहा हूं और पढ़ाई पूरी कर चुका हूं। मैंने बताया कि मेरी उम्र 21 साल है और मेरी सैलरी मेरी उम्र के हिसाब से ज्यादा है। एचआर इस बात से संतुष्ट नहीं दिखे। मुझे महसूस हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। पहले वे बहुत उत्साहित थे लेकिन अब उन्होंने इस नौकरी को लेकर कोई बात नहीं की।”

Get rejected because too young
byu/Affectionate_Law5796 inrecruitinghell


Reddit यूजर ने आगे बताया, “जब मैंने उनसे बात करने की कोशिश की तो मुझे एक छोटा सा जवाब मिला, जिसमें लिखा था कि मेरी उम्र मेरी सैलरी के हिसाब से बहुत कम है। इसी वजह से मुझे नौकरी पर नहीं रखा गया।” उसका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, देखें भोजपुरी स्टार के 5 वायरल क्लिप

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, “जापान में उम्र को अधिक महत्व दिया जाता है और वे टैलेंट से ज्यादा उम्र और सैलरी का ध्यान रखते हैं।” एक अन्य ने लिखा, “मुझे बहुत दुख हो रहा है क्योंकि मेरा मानना है कि कम उम्र में नौकरी पाने में थोड़ी दिक्कत होती है।” एक ने लिखा, “हो सकता है कि वे आपकी उतनी सैलरी देने में सक्षम न हों। मेरा अनुभव कहता है कि कई बार कंपनियां रिजेक्ट करने का असली कारण नहीं बतातीं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें