Bengaluru Woman Dating Tip: बेंगलुरु का ट्रैफिक पिछले कुछ समय से सुर्खियां बटोर रहा है। यह शहर जितना अपनी टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, उससे ज्यादा अपने ट्रैफिक के लिए चर्चा में बना हुआ है। लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई जुगाड़ लगाते हुए देखा गया है। थका देने वाले ट्रैफिक के बीच लोगों को सोशल मीडिया पर एक गजब की टिप मिली। दरअसल, एक्स पर एक महिला ने डेटिंग टिप शेयर की है।
प्रकृति नाम की यूजर ने डेटिंग टिप शेयर करते हुए लिखा- ”कपल को जल्दी मिलने की कोशिश करनी चाहिए। पीक आवर ट्रैफिक के दौरान वे अपने फेवरेट स्पॉट पर जा सकते हैं। इस तरह आपको एक साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और यह भी पता चलेगा कि एक-दूसरे में गुस्से की कोई समस्या है या नहीं।”
जमकर हो गया वायरल
प्रकृति का ये पोस्ट जमकर वायरल हो गया है। हालांकि कई लोगों ने कहा है कि बेंगलुरु के ट्रैफिक में यात्रा करना ‘रिश्ते की सच्ची परीक्षा’ कैसे हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ”यह मैलाड डेटिंग टिप के रूप में भी दोगुना हो जाता है। आप किसी के साथ मैलाड ट्रैफिक में रहने का आनंद ले सकते हैं।” एक अन्य व्यक्ति ने हंसते हुए लिखा, “यदि उनमें से कोई भी दूसरे पर गाली-गलौज नहीं करता है, नखरे नहीं करता है या चिल्लाता नहीं है, तो उस व्यक्ति में अत्यधिक गुस्सा है और वह मनोरोगी भी हो सकता है।”
https://twitter.com/tamatarg1rl/status/1710533766341648555?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1710533766341648555%7Ctwgr%5Ed9a6a88d777db965c39fbf69e5774f28f126718c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2Fviral%2Fbengaluru-womans-dating-tip-while-stuck-in-traffic-gets-a-thumbs-up-on-internet-8608240.html
एक अन्य यूजर ने मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा- “कारपूलिंग ऐप्स डेटिंग ऐप्स बन सकते हैं, यदि उन पर प्रतिबंध न लगाया गया हो।” वहीं प्रोतिमा तिवारी ने जवाब दिया, “यह मेरा लिटमस टेस्ट है। हम ट्रैफिक में एक साथ कैसे रहते हैं।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- “अरेंज मैरिज का अनुभव करने का यह कैसा तरीका है, जब आपको पता चलता है कि यह व्यक्ति आपके लिए नहीं है.. लेकिन आप एक सिल्क बोर्ड में फंस गए हैं।”
ये भी पढ़ें: एक टायर पर चलती बाइक से होने लगी आतिशबाजी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines