Viral News : घर परिवार से दूर रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले लड़के अक्सर दोस्तों के साथ फ्लैट में रहते हैं। इस तरह के लड़के कई बार गड़बड़ी करते हैं, खासतौर पर वे जो लापरवाह होते हैं। एक लापरवाह लड़के की वजह से एक दोस्त की हालत खराब हो गई। दरअसल दोनों दोस्त फ्लैट बंद करके घर चले गए थे लेकिन जब बिजली का बिल आया तो दोनों के होश उड़ गए।
पूरा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां एक भुलक्कड़ फ्लैटमेट ने अपने दोस्त की जेब खाली करवा दी। सोशल मीडिया पर दोस्त की करतूत वायरल हो रही है। दरअसल हुआ ये कि दो दोस्त एक फ्लैट में रहते थे, दोनों अपने-अपने घर चले गए लेकिन एक लड़का घर जाने से पहले गीजर बंद करना ही भूल गया। इसके बाद बिजली का बिल इतना अधिक आया कि दोनों के होश उड़ गए।
चार महीने तक चालू रहा गीजर
जब दोनों दोस्तों के बीच बिजली के बिल को लेकर बात हुई तो दूसरे ने मान लिया कि वह गीजर बंद करना ही भूल गया था। दोनों में से एक दोस्त ने इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो रहा है। आदित्य दास नाम के X यूजर ने लिखा कि “फ्लैटमेट ने गीजर को चार महीने तक चालू रखा जबकि हम दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे।” कई लोग इस पर मीम बना रहे हैं तो कुछ तंज कसते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
एक ने लिखा कि चलो अच्छा हुआ कि ये फटा नहीं, मेरी मां तो यही कहकर मुझे डराती रहती है। एक अन्य ने लिखा कि पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था तो 2 दिनों के लिए पावर प्लग जल गया था, हालांकि गीजर को कुछ खास नहीं हुआ था। एक ने लिखा कि एक इसका दोस्त है जो बंद करना भूल जाता है, एक मेरा दोस्त है जो ऑन करना ही भूल जाता है। इसके बाद मुझे ठंडे पानी से नहाना पड़ता है।
यह भी पढ़ें : रूस की साध्वी और यूक्रेन के बाबा महाकुंभ में हुए नतमस्तक! दोनों का मकसद एक
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेरिका में रहने वाले मेरे दोस्त के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। दो महीने तक वह भारत में था और उसे बेडरूम का AC लगातार चल रहा था। एक ने लिखा कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद मैंने अपना गीजर बंद करने दौड़ पड़ा। भाई इस पोस्ट के बाद अब लोग गीजर बंद करना नहीं भूलेंगे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines