Baba Vanga Prediction on Japan Tsunami: बाल्कन की नास्त्रेदमस के रूप में जाने जाते बाबा वेंगा ने पहले भी अपने जीवन में काफी भविष्य वाणियां की हों, लेकिन वो हमेशा अस्पष्ट रही हैं। लोग अपने स्तर पर उन्हें मौजूदा घटनाओं से जोड़ देते हैं। उनकी हालिया भविष्यवाणी ने एशियाई पर्यटन और एविएशन सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है। दावा किया गया है कि 5 जुलाई 2025 को जापान में एक भीषण सुनामी आ सकती है जो 2011 के विनाशकारी तोहोकू भूकंप से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होगी।
यह आपदा जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल के नीचे उत्पन्न होगी और इसकी लहरें तीन गुना ऊंची होंगी। इस चेतावनी के बाद जापान की यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त डर फैल गया है। विशेष रूप से हांगकांग से जापान जाने वाली उड़ानों की बुकिंग धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जून और जुलाई के महीने में इन फ्लाइट्स की 80% बुकिंग्स कैंसल हो चुकी हैं।
तात्सुकी को मानते हैं जापान की ‘बाबा वेंगा’
जापान की प्रसिद्ध मंगा आर्टिस्ट और भविष्यवक्ता रयो तात्सुकी को जापान की ‘बाबा वेंगा’ कहा जाता है। उनकी किताब द फ्यूचर ऐज़ आई सी इट में किए दावों को कई बार पहले भी सच होता देखा गया है – जैसे कि 2011 की सुनामी, प्रिंसेस डायना की मौत और कोविड-19 महामारी की भविष्यवाणी। लोगों में डर इस कदर है कि वे अपनी योजनाएं स्थगित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।
भविष्यवाणी को गंभीर मानते हैं लोग
कई लोग तात्सुकी की भविष्यवाणी को गंभीर मानते हैं क्योंकि उनके पूर्ववर्ती अनुमान भी सच हो चुके हैं। हांगकांग एयरलाइंस ने कागोशिमा और कूमामोटो जैसे दक्षिणी जापानी शहरों के लिए जुलाई और अगस्त की उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह फैसला तात्सुकी की भविष्यवाणी के कारण लिया गया है, जिसमें भूकंप और सुनामी की आशंका जताई गई है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल जापान जाने वाली उड़ानों में 50% की गिरावट आई है।
15–20% से अधिक रद्द हुए टिकट
खासतौर पर बोइंग विमान उड़ाने वाली कंपनियों के टिकट 15–20% से अधिक रद्द हुए। हांगकांग की एक प्रमुख ट्रैवल एजेंसी का कहना है कि अप्रैल और मई की बुकिंग में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। रीजनल एयरलाइन ग्रेटर बे एयरलाइंस को उम्मीद थी कि उसकी उड़ानों की 80% सीटें भरेंगी, लेकिन ऑक्यूपेंसी सिर्फ 40% ही रही। एयरलाइन के जापान डिवीजन के महाप्रबंधक हिरोकी इटो ने इसे गिरावट को चिंताजनक बताया। देखना होगा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मौसम विज्ञान संस्थान इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। फिलहाल, यह भविष्यवाणी जापान की यात्रा पर असर डालती दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
10 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines