Baba Siddique Murder : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) के नेता और अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या हो गई है। इस हत्या से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने गोली मारी, इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। राजनीति के साथ बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के करीबे थे। अब सभी उनकी हत्या पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हम आपको बाबा सिद्दीकी के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में NCP नेता बाबा सिद्दीकी ने बिजनेस टायकून रतन टाटा के निधन पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने रतन टाटा की फोटो शेयर कर लिखा था कि ‘एक युग का अंत हो गया।’ बता दें कि रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर हो गया था, वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
सभी के लिए मांगी दुआएं, कुछ ही घंटे में हुई हत्या
वहीं अगर बाबा सिद्दीकी के आखिरी X पोस्ट की बात करें तो उन्होंने सभी को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी थी। X पर लिखा था कि “सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह दशहरा आप सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।” हालांकि इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई।
दो गिरफ्तार एक फरार
62 साल के बाबा सिद्दीकी को मुंबई में उनके बेटे के ऑफिस के ठीक बाहर खेर नगर में गोली मारी गई। इसके बाद लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक हमलावर फरार है। पकड़ा गया एक हमलावर उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है। हालांकि तीसरे हमलावर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि बाबा सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा पश्चिम क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे पहली बार 1999 में विधायक बने, फिर 2004 और 2009 में भी विधानसभा पहुंचे थे। सिद्दीकी राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines