हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जब अयोध्या में खुद प्रकट हो गए 'श्री राम', खाए शबरी के बेर; लक्ष्मण और सीता भी थे साथ

Ayodhya Ram Mandir Viral Video: रामायण में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया

RamMandirPranPratishta Viral Video: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर और भगवान राम से जुड़े तमाम लोग पहुंच रहे हैं। रामायण के मुख्य पात्र ‘राम, लक्ष्मण और सीता’ भी अयोध्या पहुंचे तो जय कार के नारे पूरी अयोध्या गूंज उठी।

रामायण में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया अयोध्या पहुंची तो उनका भव्य स्वागत किया गया। एक जगह तो अरुण गोविल रामायण का दृश्य भी दोहराते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इन तीनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों सड़क पर पैदल चल रहे हैं और दोनों तरफ उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ खड़ी है। तीनों हाथ छोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में अरुण गोविल एक विक्रेता के फल को चख रहे हैं। यह दृश्य ठीक वैसा ही है, जैसे प्रभु राम ने शबरी के फल चखे थे।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि रामायण के राम, लक्ष्मण और सीता को सामने देखकर लोग भावुक हो गए। उनके दर्शन के लिए खड़े रहे। तीनों का अयोध्या में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक तीनों 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : Viral Video: शादी से पहले लड़के ने मोहल्ले में कर दी ऐसी अनाउंसमेंट, हंसने लगे पड़ोसी

विज्ञापन

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसको लेकर तैयारी अपने अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम शामिल होने वाले हैं। इस भव्य कार्यक्रम के मद्देनजर अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola