हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आपकी हिम्मत के लिए तालियां', शख्स ने आनंद महिंद्रा से की एक लाख रुपये की डिमांड, मिला ये जवाब

Businessman Anand Mahindra Viral Post: उद्योगपति आनंद महिंद्रा से एक शख्स ने एक लाख रुपए की मांग की, जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Businessman Anand Mahindra Viral Post:  उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया था जिसमें वह 700 रुपये महिंद्रा थार खरीदने की बात कह रहा था। इस पर महिंद्रा ने मजेदार जवाब दिया था लेकिन अब एक शख्स ने उनसे एक लाख रुपये की मांग की है, जिस पर आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आनंद महिंद्रा के एक पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि मुझे एक लाख रुपए चाहिए जिससे मैं महिंद्रा का शेयर खरीद सकूं। इस पर आनंद महिंद्रा ने मजेदार जवाब दिया है, उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि क्या आइडिया है सरजी, आपकी हिम्मत के लिए तालियां! पूछने में क्या जाता है?

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक ने लिखा कि सर, वो सिर्फ आपको अलग से आपको, आपका ही पैसा आप ही देने की बात कर रहे हैं। एक ने लिखा कि उसने सोचा कि क्या पता सामने वाला किस मूड में है, अगर मान गया तो मजा आ जाएगा। एक ने लिखा कि वो ईमानदारी से मांग रहा है, मांगने को तो वो करोड़ों में मांग सकता है लेकिन फिर उसने सिर्फ एक लाख रुपए की डिमांड की है।

एक ने लिखा कि मुझे आपसे कोई पैसा नहीं चाहिए बस एक लाख का शेयर दे दीजिये। एक ने लिखा कि सर आपके ट्वीट से ही हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक अन्य ने लिखा कि वह कपिल शर्मा शो की “सपना” बन गया है, जो शो में हर किसी से कहती रहती है कि “मुझे 1 करोड़ चाहिए”। एक अन्य ने लिखा कि आप ऐसे जवाब कहां से खोजकर लाते हैं ? किसी को बुरा भी नहीं लगता और लोग एन्जॉय भी करते हैं।

हाल ही में एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जो अपने पिता से 700 रुपए में महिंद्रा थार खरीदने की जिद कर रहा था। इस वीडियो को शेयर कर आनंद महिंद्रा ने कहा था कि मैं भी इस बच्चे से प्यार करने लगा हूं लेकिन अगर ऐसे थार देने लगा तो हम कंगाल हो जाएंगे। यहां पढ़िए पूरी खबर – ‘हम तो दिवालिया हो जाएंगे’, बच्चे ने की 700 में थार खरीदने की बात, आनंद महिंद्रा ने दिया ये मजेदार जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें