America Viral News: कई लोग डायरी लिखते हैं, जिसमें कई अपने खास दिनों को शब्दों में संजोकर रखते हैं। वहीं, कई लोगों को अपनी दिनचर्या के बारे में डायरी में लिखने का शौक होता है। लेकिन कोई इस काम को कितने दिन या कितने साल तक कर सकता है? अमेरिका में 100 साल की एवी रिस्की नाम की महिला हैं, जो डायरी लिखने का काम पिछले 90 सालों से कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक दिन भी ऐसा नहीं छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी डायरी में लिखा न हो।
1936 से लिख रही हैं डायरी
100 साल की अमेरिकी महिला एवी रिस्की इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, एवी रिस्की ने 1 जनवरी, 1936 को एक डायरी में अपने दिन भर की एक्टिविटी लिखना शुरू किया था, जिसको वह आज भी लिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिस्की को पहली डायरी उनके पिता ने दी थी, क्योंकि वह भी रोज डायरी लिखते थे। जब वह 11 साल की हुईं थी, तभी से इस डायरी को लिख रही हैं। तब से अब तक करीब 90 साल हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना यह काम जारी रखा है।
ये भी पढ़ें: लड़की ने ठुकराया प्रपोजल, सिरफिरे आशिक ने डाल दिया पेट्रोल, फिर जो हुआ… देखें वीडियो
कर चुकी हैं 33,000 एंट्री
रिस्की के पिता चाहते थे कि वह हर दिन के बारे में इस डायरी में लिखें। जिसके बाद उन्होंने अपने 11वें साल के जन्मदिन के लगभग एक हफ्ते पहले यह काम शुरू कर दिया था। तब से वह रोज जर्नल लिखने का काम कर रही हैं। इस दौरान रिस्की कितनी भी बीमार रहीं, लेकिन उन्होंने एक दिन भी ऐसा छोड़ा जिसमें उन्होंने लिखा न हो। अब तक वह करीब 33,000 एंट्रीज कर चुकी हैं।
द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, रिस्की ने बताया कि हमारे पास टीवी, रेडियो या टेलीफोन तक नहीं था, लेकिन फिर भी मैं आपको ठीक-ठीक बता सकती हूं कि हमें बिजली कब से मिलनी शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि वह 1944 का साल था। रिस्की की बेटी मिशेल लॉकन (59) कहती हैं कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने दुनिया को बदलते देखा है। वहीं, रिस्की अपनी डायरी में लिखने के शौक पर कहती हैं कि इसमें न लिखने का मेरे पास कोई बहाना नहीं था।
ये भी पढ़ें: Unique Love: ChatGPT से प्यार कर बैठा ये शख्स, जवाब पढ़कर चौंक गए लोग
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines