Alef Aeronautics’ flying car Video : अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स ने उड़ने वाली कार बनाकर सबको हैरान कर दिया है। अभी तक आपने सिर्फ फिल्मों में ही उड़ने वाली कार देखी होगी, लेकिन अब असली उड़ने वाली कार का वीडियो सामने आया है। इस कार की टेस्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अमेरिकी ऑटोमेकर एलेफ एयरोनॉटिक्स ने सड़क पर चलने वाली इलेक्ट्रिक कार का हवा में उड़ान भरने का वीडियो जारी किया है। इसे कंपनी की एविएशन और ऑटोमोटिव इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कैलिफोर्निया की एक सुरक्षित और बंद सड़क पर इस कार की टेस्टिंग हुई। काले रंग का प्रोटोटाइप पहले एक सामान्य कार की तरह सड़क पर चला और फिर अचानक हवा में उड़ गया। इसके बाद वह सामने खड़ी कार के ऊपर से निकल गया। खास बात यह है कि इस कार के लिए किसी भी तरह के रनवे की आवश्यकता नहीं है। यह पहली बार था जब एक रोडस्टर ने सीधे ऊपर की ओर ड्राइव किया और हवा में उड़ान भरी।
क्या बोले एलेफ एयरोनॉटिक्स के सीईओ?
एलेफ एयरोनॉटिक्स के सीईओ जिम दुखोवनी ने कहा, “यह एक कार का पहला सार्वजनिक रूप से जारी किया गया वीडियो है जो सड़क पर चलती है और उड़ान भरती है।” वीडियो में दिखाई दे रही कार प्रोटोटाइप एलेफ के मॉडल जीरो का एक अल्ट्रालाइट वर्जन है, जिसके बाद कमर्शियल मॉडल तैयार किया गया है।
यहां देखें उड़ने वाली का वीडियो
कितनी स्पीड से चलेगी ये कार?
इसमें दो लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी और इसकी उड़ान रेंज 110 मील तथा ड्राइविंग रेंज 200 मील होगी। यह ऑटोपायलट मोड पर भी उड़ान भर सकेगी। इस कार में एक जालीदार पार्ट लगाया गया है, जिसके नीचे आठ घूमने वाले रोटर शामिल हैं, जो इसे आराम से उड़ान भरने में मददगार साबित करते हैं। जमीन पर यात्रा के लिए इस कार के पहियों के अंदर चार छोटे इंजन लगे हैं, जो किसी इलेक्ट्रिक कार की तरह चलने में मददगार होते हैं। इस कार की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें : Delhi CM रेखा गुप्ता के वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने भी ली चुटकी, ‘फूल’ पर कसा तंज
कैसे होगी इसकी बुकिंग?
अगर कोई इस कार को खरीदना चाहता है तो उसे महज 13 हजार रुपये जमा कर इस उड़ने वाली कार की बुकिंग करवा सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत ढाई करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है। अब तक एलेफ कंपनी को 3,300 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines