हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'लड़के को समझा लो, वरना राधा रानी के पास भेज देंगे', अभिनव अरोड़ा के मां-बाप को मिली धमकी

Abhinav Arora Threat : बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा के मां-बाप को धमकी मिली है। कहा गया है कि अपने लड़के को समझा लो वरना…

विज्ञापन

Abhinav Arora Threat : अभिनव अरोड़ा नाम का बच्चा सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बच्चा ‘बाल संत’ के रूप में फेमस हुआ और अब विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें इसके मां-बाप पर रील बनाने के लिए कुछ भी करने का आरोप लगा। इसी बीच अब खबर है कि अभिनव अरोड़ा के मां-बाप को धमकी मिली है कि अपने बच्चे को समझा लो वरना राधा रानी के पास भेज देंगे।

अभिनव अरोड़ा के ट्रोल होने पर उनके वकील किसलय पाण्डेय ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि ये सब जो हो रहा है। ये कुछ खास लोगों द्वारा कुछ खास एजेंडे के लिए चलाया जा रहा है। पहले उन पर वीडियो बनाए गए और अब धमकी भी दी जा रही है। हमने पूरे कागजात के साथ पुलिस से शिकायत की है।

क्या बोले अभिनव के वकील?

किसलय पाण्डेय ने कहा कि हमें शक है कि ये सब योजनाबद्ध तरीके से किसी खास एजेंडे के तहत किया जा रहा है। अगर आप अभिनव अरोड़ा पर कोई वीडियो बना रहे हैं तो आपको उनका भी पक्ष लेना होगा लेकिन ये लोग उनका पक्ष ले नहीं रहे हैं बल्कि अपने मन से कुछ बना दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोर्स : @kislaypanday/X

अभिनव के वकील ने यह भी कहा है कि अभिनव के पर्सनल वीडियो और फोटो निकाले जा रहे हैं और लोग अपने अपने वीडियो में इस्तेमाल कर रहे हैं। उससे वो पैसे कमा रहे हैं और व्यूज के लिए मिर्च मसाला लगा रहे हैं। हम सभी वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं और कार्रवाई शुरू हो भी चुकी है। हम छवि खराब करने, मानहानि और रंगदारी समेत कई मामलों में केस दर्ज करवा रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्‍या सच में ये Delhi Police है? चुनौती देते रहे हुड़दंगी..कुर्सी से टस से मस नहीं हुई पुल‍िस

वहीं एक स्क्रीनशॉट आया है, जिसमें अभिनव के माता के लिए संदेश लिखा है कि अपने लड़के को समझा लो वरना रील नहीं बना पाएगा। प्यार से समझा रहा हूं, हम उसको जल्द ही राधारानी के पास भेज देंगे। इसके बाद इसकी जानकारी अभिनव के वकील ने दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola