Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे स्थित जेवर टोल प्लाजा पर अराजकता का नजारा देखने को मिला. टोल शुल्क न देने को लेकर कुछ युवकों ने टोल कर्मियों से अभद्रता की. बूम बैरियर तोड़कर जबरन गाड़ियां निकाल ली. बाद में 10 से 15 साथियों को लेकर वापस आकर धमकी दी. कर्मचारियों को गालियां दी और जान से मारने की धमकी तक दी गई. पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इस घटना को लेकर टोल कंपनी ने जेवर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
टोल कर्मियों से गाली-गलौज, बैरियर तोड़कर निकले वाहन
टोल कर्मियों ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर की सुबह 11ः16 बजे हुई जब अनिल तालान नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ियों में टोल प्लाजा पर पहुंचा. आरोप है कि उन्होंने टोल चुकाने से इनकार कर दिया और कर्मचारियों के विरोध पर गाली-गलौज शुरू कर दी. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जबरन बैरियर तोड़ते हुए अपनी गाड़ियां टोल प्लाजा से निकाल ली, जिससे पीछे आ रही कई अन्य गाड़ियां भी बिना शुल्क दिए निकल गई.
15 लोगों के साथ वापस लौटे
टोल कर्मियों के मुताबिक घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद अनिल तालान ने फोन कर अपने 10 से 15 साथियों को बुलाया और दोपहर लगभग 12ः45 बजे दोबारा टोल पर पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने टोल कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से चले गए.
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
घटना की पूरी फुटेज टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. जेवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि टोल कंपनी की शिकायत के आधार पर अनिल तालान और अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा के बिल्डर से मांगी 15 करोड़ की रंगदारी, ईडी-सीबीआई के नाम पर चल रहा था खेल
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
9 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines