नई दिल्ली: रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी ने एक महिला को समय रहते ट्रेन के आगे से खींचकर उसकी जान बचा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल, महिला को बचाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पानी की बोतल लेने गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। महिला प्लेटफॉर्म के पास पहुंची, लेकिन ऊपर चढ़ नहीं पाई। इस दौरान एक ट्रेन तेज रफ्तार से महिला की ओर आ रही थी और इस बात से वह अंजान दिख रही थी। तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक रेलवे कर्मचारी ने महिला को देख लिया और समय रहते उसकी जान बचा ली।
ट्रेन पहुंचने से चंद सेकंड पहले महिला को खींचा
महिला की जान बचाने वाले रेलवे के कर्मचारी राम स्वरूप मीणा ने बताया कि महिला प्लेटफॉर्म पर नहीं चढ़ पा रही थी और एक ट्रेन उसकी ओर तेजी से आ रही थी। ये देख मैंने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। ट्रेन के महिला तक पहुंचने से कुछ सेकंड पहले मैंने उन्हें सुरक्षित ऊपर खींच लिया। इसके बाद महिला एक बार फिर रेलवे ट्रैक की ओर मुड़ी और ट्रेन के सामने से पानी का बोतल उठाया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। फुटेज देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी भी जताई है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक बोतल की कीमत इंसान की जान से ज्यादा नहीं हो सकती। एक अन्य यूजर ने कहा, “ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। ट्रेन पूरी तरह से उसके ऊपर से गुजरने से पहले वह आदमी प्लेटफॉर्म और पटरियों के बीच की खाई में गिर गया, जिससे उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
12 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines