महाराष्ट्र और बिहार चुनावों पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर टीएमसी नेता कुणाल घोष का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बहुत गंभीर हैं। हमने इसे बंगाल में होते देखा है। हमने इसे महाराष्ट्र और दिल्ली में देखा है। ममता बनर्जी ने इसे बंगाल में पकड़ा। हमने देखा है कि कैसे बंगाल के मतदाताओं को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से उठाया गया। इन मतदाताओं की संख्या बढ़ गई थी और उन लोगों को दूसरे राज्यों की मतदाता सूची से यहां डाल दिया गया।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) की प्रतिक्रिया आई है। इसे लेकर ECI ने कहा कि किसी भी चुनाव पर गलत जानकारी देना कानून का अपमान है। साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया का अपमान है। देश में हर चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है, जिस पर पूरी दुनिया ने भरोसा किया है।
महाराष्ट्र चुनाव पर लोकसभा के नेता राहुल गांधी के ट्वीट के बाद, चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची के खिलाफ लगाए गए निराधार आरोप कानून के शासन का अपमान हैं। चुनाव आयोग ने 24 दिसंबर 2024 को ही कांग्रेस को भेजे अपने जवाब में ये सभी तथ्य सामने रखे थे, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते समय इन सभी तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। किसी के द्वारा फैलाई जा रही कोई भी गलत सूचना न केवल कानून का अनादर है, बल्कि अपने स्वयं के राजनीतिक दल द्वारा नियुक्त हजारों प्रतिनिधियों को भी बदनाम करती है और लाखों चुनाव कर्मचारियों को हतोत्साहित करती है, जो चुनावों के दौरान अथक और पारदर्शी तरीके से काम करते हैं। मतदाताओं द्वारा किसी भी प्रतिकूल फैसले के बाद, यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना पूरी तरह से बेतुका है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा की चुनाव कैसे चुराए जा सकते हैं? 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का खाका था। मेरा लेख दिखाता है कि यह कैसे हुआ, चरण दर चरण चरण 1 चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली करना चरण 2 मतदाता सूची में फर्जी मतदाता जोड़ना चरण 3 मतदाता सूची में धांधली करना है।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
3 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
5 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
8 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
8 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
8 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines