Kolkata Law College Gangrape Case: देश में इन दिनों कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप को लेकर माहौल काफी गरम है। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) के साउथ कोलकाता जिला संगठन के सचिव मनोजीत मिश्रा भी शामिल हैं। इस मामले की जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने SIT का गठन किया है, जिसका नेतृत्व कोलकाता पुलिस के एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल करेंगे। इसी बीच इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पुलिस को कॉलेज का CCTV फुटेज मिल गया है। इस फुटेज में पीड़िता को जबरन गार्ड के कमरे में ले जाते देखा गया है।
CCTV में कैद सारी वारदात
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज से एक CCTV फुटेज मिली है। इस फुटेज में 24 साल की छात्रा को सभी आरोपी जबरदस्ती गार्ड के कमरे में ले जाते हुए दिख रहे हैं। ये CCTV फुटेज 3 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के आरोपों को मजबूत बनाते हैं। इस मामले में ये CCTV फुटेज पुलिस के लिए बड़ा सबूत हो सकता है। फिलहाल, पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज में तीनों आरोपियों, गार्ड और पीड़िता की हरकतों को बारीकी से देखा जा रहा है।
PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 जून को दोपहर 3.30 बजे से लेकर रात 10.50 बजे तक की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। इसमें 7 घंटे तक की कॉजेल कैम्पस की जारी हरकतें कैद हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप मामले की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी के पिता बोले- दोषी है तो कड़ी सजा मिले
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉलेज के कैंपस के 3 लॉकेशन से सबूत इकट्ठे किए हैं। इसमें स्टूडेंट यूनियन रूम, टॉयलेट और गार्ड का कमरा शामिल है। पुलिस ने बताया कि इन जगहों से पुलिस को बालों के कुछ टुकड़े, एक हॉकी स्टिक और कई खाली बोतलें मिली हैं। इन सभी सैंपल को जांच के लिए फोरेंसिक टीम के पास भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
1 day agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
1 day agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
4 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
6 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
10 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines