Rahul Gandhi Scooty Ride with College Girl In Jaipur: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जयपुर पहुंचे। यहां उन्हाेंने कांग्रेस के नए भवन का शिलान्यास कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले जयपुर में राहुल गांधी अलग ही अंदाज में दिखें। वो गुलाबी नगरी जयपुर की सड़कों पर स्कूटी की सवारी करते नजर आए। इसमें खास बात यह रही कि स्कूल छात्रा चला रही थी और राहुल गांधी पीछे बैठे हुए थे। इस दौरान उनकी झलक पाने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई।
छात्रा से पूछा- स्कूटी लाई हो
गुलाबी नगरी जयपुर में राहुल गांधी को स्कूटी पर देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महारानी काॅलेज से स्कूटी पर सवार होकर रवाना हुए। महारानी काॅलेज में राहुल गांधी ने छात्रा से पूछा कि स्कूटी लाई हो। छात्रा के हां कहने पर उन्होंने कहा कि चलो घूम के आते हैं। इस दौरान उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी चल रहे थे। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने कुलियों से बातचीत की।
कांग्रेस भवन का किया शिलान्यास
बता दें कि राहुल गांधी आज सुबह ही जयपुर पहुंचे थे। उनके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जयपुर आए थे। जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत समेत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सह प्रभारी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट नदारद रहे।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
10 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
10 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines