हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch Video: घोसी उपचुनाव में हार के बाद EVM को लेकर ओपी राजभर ने किया ये बड़ा दावा

विज्ञापन
बहराइच एनकाउंट पर ओपी राजभर का बड़ा बयान।

Watch Video Ghosi By Election Result OP Rajbhar On EVM: घोसी उपचुनाव के परिणाम घोषित हो चुका है। इन चुनावों में सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह को बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम आने के बाद सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भी फैसला दिया है उसका स्वागत करते हैं। ईवीएम को लेकर विपक्षी दल हमेशा सवाल खड़ा करते हैं लेकिन अब तो प्रमाणित हो गया कि ईवीएम सही है।

योगी-मोदी से बैर नहीं, दारा तेरी खैर नहीं

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे दारा सिंह चौहान ने 22ए000 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह को आरएलडी और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। हालांकि इस बार दारा सिंह को 2022 जितने वोट भी हासिल नहीं हुए। बता दें कि घोसी के गली, चैक और चैबारों पर प्रचार के दौरान एक ही नारा गूंज रहा था कि योगी-मोदी से बैर नहीं, दारा तेरी खैर नहीं। हालांकि परिणाम भी इस नारे के अनुरूप ही आए हैं।

सुधाकर ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

वहीं घोसी में जीत हासिल करने वाले सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जीत का श्रेय घोसी की जनता और सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भी दिया। उन्होंने कहा कि राजभर ने आंतरिक तौर पर हम लोगों को सपोर्ट किया था। इसलिए हमें 42 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें