महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ट्रैजिक विमान दुर्घटना से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे के ठीक पहले लियरजेट-45 (Learjet-45) का अजीबोगरीब बायां झुकाव साफ दिख रहा है. सुबह 8:44 बजे रनवे के निकट कैद इस वीडियो ने न केवल घटनाक्रम को फिर से ताजा कर दिया, बल्कि विमानन एक्सपर्ट्स के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान तेजी से नीचे आ रहा था, जमीन के बेहद करीब पहुंचते ही यह खतरनाक तरीके से एक साइड झुक गया. इसका बाद विमान सीधा नीचे गिरने लगा और पलक झपकते ही आग का गोला बनकर क्रैश हो गया.
इस फुटेज ने खराब मौसम के अलावा संभव तकनीकी खामी या पायलट की ओर से दबाव संभालने की असफल कोशिश पर नई रोशनी डाली है. वीएसआर वेंचर्स के रजिस्ट्रेशन VT-SSK वाले इस विमान ने सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी, बारामती पहुंचने का अनुमानित समय 45 मिनट ही था. एटीसी ने 30 नॉटिकल मील पहले मौसम अपडेट दिया कि विजिबिलिटी 3 किलोमीटर तक थी, जो लैंडिंग के लिए पर्याप्त मानी जाती है. पहली अप्रोच में पायलटों ने रनवे न दिखने की शिकायत की, इसलिए गो-अराउंड का निर्देश दिया गया.
यह भी पढ़ें: अजित पवार की NCP का ‘संकटमोचन’ कौन? फैमली से नहीं… तो इन चार नेताओं पर टिकी सबकी नजरें
सुबह 8:34 बजे दूसरी कोशिश में लैंडिंग क्लीयरेंस मिला, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद ADS-B सिग्नल गायब हो गए. CCTV में दर्ज 8:44 बजे विमान बाएं झुकता है, नियंत्रण खोता है और रनवे किनारे क्रैश हो जाता है. हादसे में सवार पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनमें अजित पवार समेत उनका निजी सुरक्षा अधिकारी, सहायक और दो क्रू मेंबर. 66 वर्षीय नेता की शिनाख्त कलाई की घड़ी से हुई. इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
54 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
6 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
6 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
6 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines