चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जंग के दौरान पंजाब पुलिस ने पिछले एक हफ़्ते में नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सबस्टैंस (एन.डी.पी.एस.) एक्ट के अंतर्गत 35 व्यापारिक मामलों समेत 269 एफ.आई.आर. दर्ज करके 357 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार किया है।
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने आज यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य भर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाकर पुलिस ने एक हफ्ते में 6.90 किलो हेरोइन, 14.41 किलो अफ़ीम, 5 किलो गांजा, 6.44 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपियोड्ज़ की 2.10 लाख गोलियां/कैप्सूल/टीके/ शीशियों के अलावा 4.81 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उन्होंने कहा कि 5 जुलाई, 2022 को भगौड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के अंतर्गत इस हफ़्ते एनडीपीएस मामलों में 17 अन्य भगौड़े गिरफ़्तार किए जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 280 हो गई है।
बताने योग्य है कि डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दी थीं कि वह हरेक मामले ख़ास तौर पर ड्रग रिकवरी से सम्बन्धित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें, चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदी ही हो।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को नशों के विरुद्ध जंग छेडऩे के लिए पूरी छूट देने से ही सरहदी राजय पंजाब से नशों की बीमारी पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिमें चलाई गई हैं।
डीजीपी द्वारा सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सभी नामी नशा तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान के सख़्त हुक्म दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत की कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये, जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
4 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
5 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
6 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
7 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
7 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
8 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
8 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines