Ballia: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में बिजली कटौती के चलते अस्पताल (Hospital) के डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च (Mobile Torch) की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बारिश के कारण अस्पताल में नहीं है बिजली
रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया जिले में भारी बारिश के कारण अस्पताल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी लाइट भी न होने के कारण डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया। हालांकि बलिया जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख डॉ. आरडी राम ने बताया कि डॉक्टरों को केवल 15-20 मिनट के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि स्टाफ को जनरेटर चालू करने में कुछ समय लग गया था, क्योंकि बैटरी अलग रखी हुई थी।
बैटरियां चोरी हो जाती हैं, इसलिए निकाल दी थीं
ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि पूर्व में कई बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में डॉक्टर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में एक महिला मरीज का इलाज कर रहे हैं। महिला दर्द के मारे चीख रही है।
पहले भी आए हैं ऐसे कई मामले
बता दें कि इससे पहले बलिया के जिला अस्पताल से मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में इलाज करते हुए डॉक्टरों का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि अस्पताल अधीक्षक का बयान बचाव वाला है आता है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली समस्या की खबरें सामने आती रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली सुधार के लिए कई बार आदेश भी जारी हो चुके हैं। आपको बता दें कि बिजली की समस्या से प्रदेश के किसान भी परेशान रहते हैं।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
43 mins agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
55 mins agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
2 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
3 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
3 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines