Punjab Police, मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां जिले के कई गांवों में पिछले काफी समय से लगातार बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी हो रहे हैं। जिससे लोगों को तो परेशानी हो रही है, साथ ही साथ बिजली विभाग को भी इसका भारी नुकसान हो रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में डिप्टी कमिश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट ने गांवों की पंचायत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी की घंटनाएं
जिले के गांवों में पिछले काफी से चोरों ने आतंक मचा रखा है। ये चोर गांवों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ कर रहे हैं। जिससे बिजली विभाग को काफी नुकसान हो रहा हैं। साथ ही गांव के लोगों को बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। वहीं, किसानों को भी खेतों में पानी लगाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
पुलिस की कोशिश फेल
ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के इस उत्पात को रोकने के लिए मुक्तसर पुलिस ने काफी कोशिश की। लेकिन उनकी सारी मेहनत फेल हो गई। गांवों में चोरी की घटना में कोई कमी नहीं आई। इसको लेकर किसान पुलिस थानों में और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यलय के बाहर धरना तक दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: इंसाफ मांगने का अलग अंदाज: मूसेवाला के खून से सने कपड़े पहन कोर्ट जाएंगे पिता
डिप्टी कमिश्नर ने पंचायत को दी खास जिम्मेंदारी
समस्या को देखते हुए डिप्टी कमिशनर कम जिला मजिस्ट्रेट डॉ रुही दुग ने गांव की पंचायतों को एक खास निर्देश दिए है। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि चोरो पर गांव के लोग ही नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस व्यक्ति को पहरे की ड्यूटी पर रखा गया है वो शरीरिक रूप से पूरी तरह फिट हो।
बता दें कि, जिले के गांवों से पिछले 3 महीने में लगभग 10 ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं। साथ ही तांबा और तेल की चोरी की तो गिनती ही नहीं हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
29 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
36 mins agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
58 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines