Jagdeep Dhankhar in Jhunjhunu: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को राजस्थान के झुंझुनूं पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले झुंझुनूं के दोरासर स्थित सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि फेल होने का डर विद्यार्थी की ताकत को कम करता है, इसलिए असफलता का भय नहीं रखें। उन्होने कहा कि जिस भी क्षेत्र में विद्यार्थी अभिरुचि रखते हैं, उसमें कड़ी मेहनत करें व आगे बढ़े।
राज्यसभा की कार्यवाही देखेंगे विद्यार्थी
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों को राज्यसभा की कार्यवाही को देखने के लिए बुलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। सैनिक स्कूल में जो भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करता है, वह किसी भी क्षेत्र में जाए, अच्छा कार्य करता है। आज यहां आकर उन्हें बतौर विद्यार्थी सैनिक स्कूल में बिताया वक्त याद आ गया।
यह भी पढ़ें: Heritage Mayor Munesh Gurjar: फिर से विवादों में घिरी हेरिटेज मेयर मुनेश, कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग
स्कूल की प्रगति को नया आयाम
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि सैनिक स्कूल की प्रगति को हर 6 महीने में नया आयाम मिलेगा, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। झुंझुनूं जिले ने सैन्य बलों को बड़ा योगदान दिया है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ ने विद्यार्थियों से चंद्रयान 3 की सफलता और देश की वैश्विक स्तर पर प्रगति का भी जिक्र किया।
स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करने के बाद उपराष्ट्रपति ने स्कूल व्यायामशाला, खरीददारी केंद्र, आगंतुक अतिथि गृह, बालिका छात्रावास, एकीकृत खेल प्रांगण, बहुउद्देश्यीय हॉल आदि के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
लोहार्गल के सूर्य मंदिर और रानी शक्ति मंदिर में की पूजा-अर्चना
उपराष्ट्रपति ने लोहार्गल में सूर्य मंदिर और झुंझुनूं के रानी शक्ति मंदिर में अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होने विश्व शांति और देश की प्रगति की मंगलकामना की।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
51 mins ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
5 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines