Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी-शृंगार गौरी केस में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभयनाथ यादव (60 वर्ष) का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार वालों ने बताया कि देर रात उनके सीने में दर्द और बेचैनी होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अभयनाथ के निधन पर अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक है। आपको बता दें कि ज्ञानवापी केस में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होनी है।
कोर्ट कमिश्नर की भूमिका पर उठाए थे सवाल
आपको बता दें कि अभयनाथ यादव वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वह ज्ञानवापी-शृंगार गौरी केस में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता थे। उन्होंने ज्ञानवापी के सर्वे में कोर्ट कमिश्नर की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने तयखाने की वीडियोग्राफी के वायरल होने का भी विरोध किया था। कोर्ट में इसको लेकर आपत्ति जताई थी। साथ ही इसकी जांच की मांग की थी। अधिवक्ता अभयनाथ ने कोर्ट में शुरुआत में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी का पक्ष रखा था। वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनके निधन की पुष्टि की है।
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार
वरिष्ठ अधिवक्ता अभयनाथ वाराणसी के पांडेयपुर, नई बस्ती के रहने वाले थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार देर रात उनकी तबीयत खरीब होने पर मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उनका मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। वहीं ज्ञानवापी-शृंगार केस के हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
11 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines