Republic Day 2023: दिल्ली से रुड़की जाते समय भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant) की हादसे के बाद जान बचाने वाले चार लोगों को सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने इन्हें सम्मान दिया। बता दें कि ऋषभ पंत की कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी।
इन लोगों ने ग्रहण किया सम्मान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार, कंडक्टर परमजीत, दो अन्य युवक निशू और रजत को सम्मानित किया। इन चारों लोगों ने 30 दिसंबर को दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद की थी। घायल ऋषभ को अस्पताल में भर्ती कराया था। चालक सुशील की पत्नी रितु और परमजीत के पिता सुरेश कुमार ने उनकी ओर से इस सम्मान को ग्रहण किया।
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
30 दिसंबर को ऋषभ पंत का हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार रुड़की जिले में हाईवे पर अनियंत्रित हो गई थी। कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी और आग लग गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने उनकी मदद की। तभी वहां स्थानीय युवक निशू और रजत भी पहुंचे। सभी ने मिलकर ऋषभ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़िए – ‘रांची में ईशान भी कहेगा…,’ रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार पर दिया बड़ा बयान
अभी मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं ऋषभ
लंबे इलाज के बाद क्रिकेटर ऋषभ ने इन सभी लोगों से मुलाकात की थी। अभी हाल में ऋषभ ने रजत और निशू का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मैं हमेशा तुम दोनों का ऋणी रहूंगा। जानकारी के मुताबिक आगे के इलाज के लिए ऋषभ पंत अभी मुंबई के अस्पताल में हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines