Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में भाजपा विधायक बंशीधर भगत (BJP MLA Banshidhar Bhagat) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘विद्या चाहिए तो सरस्वती को पटाओ और धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ। बता दें कि विधायक अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम में बोल रहे थे विधायक
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित निजी मैरिज होम में बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत को अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक की जुबान फिसल गई। अति उत्साह में वह नारी शक्ति का महत्व और उनकी बात समझाने के चक्कर में बोलते ही चले गए।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: हाई-प्रोफाइल लोगों के ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों की नकदी सहित कई कीमती सामान बरामद
अभी पढ़ें – Rajasthan Politics: एक्शन मोड़ में राजस्थान बीजेपी, नेताओं की घर वापसी के लिए बनाई कमेटी
कैमरे में कैद हुए विधायक के बोल, अब वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक भाजपा विधायक पहले कार्यक्रम का महत्व बताते हैं। इसके बाद कहते हैं कि आज हम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहे हैं। वैसे एक बात मैं कहता हूं कि भगवान तक ने लड़कियों और महिलाओं तक का पक्ष लिया है। कहा कि विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल-शक्ति चाहिए तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगो को लक्ष्मी को पटाओ। वहीं मंच पर खड़े किसी व्यक्ति ने विधायक के इस भाषण को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थीं कार्यक्रम में
बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि विधायक बंशीधर की इन बातों को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चियां हक्की-बक्की रह गईं। वहीं मंच पर बैठे अतिथि ठहाके लगाकर हंसने लगे। बंशीधर यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के बारे में भी टिप्पणी कर दी। कहा कि एक पुरुष भगवान हैं। वे पहाड़ों पर ठंड पर पड़े हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
3 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines