Varanasi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिल में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और कानपुर में महिला छात्रावास जैसी घटना सामने आई है। यहां एक गेस्ट हाउस (Guest House) के कमरों में कपड़े बदल रही छात्राओं की नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों (Hidden CCTV Cameras) पर पड़ी तो हंगामा हो गया।
जानकारी पर पहुंची पुलिस (Varanasi Police) ने मामले की जांच कराई तो उनके भी होश उड़ गए। महिला पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी के फुजेट में वीडियो कैद मिले है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गेस्टहाउस के मैनेजर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
पश्चिम बंगाल से काशी भ्रमण पर आई थीं 20 छात्राएं
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की एक स्वयंसेवी संस्था (NGO) की करीब 20 छात्राएं काशी भ्रमण के लिए आई थीं। बताया गया है कि यह संस्था गरीब और मेधावी छात्रों के लिए काम करती है। शनिवार को संस्था की सभी छात्राएं और उनके अधिकारी कैंट स्टेशन के पास जेपी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। छात्राएं अपने कमरों में कपड़े बदल रही थीं। तभी उनकी नजर वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पड़ी। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए संस्था के अधिकारियों को जानकारी दी।
मैनेजर बोला- बंद पड़े हैं सीसीटीवी, नहीं दिखाई रिकॉर्डिंग
वहीं संस्था के अधिकारियों ने जब इसकी शिकायत गेस्ट हाउस के मैनेजर से की तो उसने कहा कि कैमरे बंद हैं, लेकिन संस्था के लोगों ने कहा कि उन्हें रिकॉर्डिंग चेक कराएं। इस पर गेस्ट हाउस का मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि रिकॉर्डिंग बंद है। सूचना पर एसीपी और सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्हें संस्था के लोगों ने पूरी जानकारी दी। थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने जब सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो देखा कि सीसीटीवी में छात्राओं के कपड़े बदलते तस्वीरें कैद हैं।
मुकदमा दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार किया
संस्था के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने गेस्ट हाउस के आरोपी मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं छात्राओं को दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है। एसीपी चेतगंज विकास श्रीवास्तव की ओर से कहा गया है कि संस्था (एनजीओ) के संचालक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गेस्टहाउस मैनेजर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो आरोपी हिरासत में हैं। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
अनैतिक धंधे की आशंका, जांच शुरू हुई
वहीं मामले का खुलासा होने पर इलाके के कई लोग भी सामने आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में कुछ होटल ऐसे खुल गए हैं, जो घंटों के आधार पर कमरे उठाते हैं। दिन भर यहा संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ लोगों ने बताया कि भविष्य को देखते हुए इलाका छोड़कर चले गए हैं। कहीं और किराए पर रहने को मजबूर हैं। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि मामले के तार अनैतिक धंधों से तो नहीं हैं।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
3 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
5 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
6 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
7 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines