Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में बिजली विभाग (UPPCL) के अधिकारियों को रात में चेकिंग करना भारी पड़ गया। करीब 10 अधिकारियों के एक समूह पर सोमवार रात दनकौर (Dankaur) क्षेत्र के निवासियों ने कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़, पिटाई करने और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज (FIR) कराया है। हालांकि बिजली विभाग ने अपने अधिकारियों के खिलाफ लगाए आरोपों से इनकार किया। इतना ही नहीं सरकारी काम में बाधा डालने के लिए ग्रामीणों के खिलाफ बिजली विभाग की ओर से भी काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रात में 9 बजे चेकिंग के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम
ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के करीब 10 अधिकारी और कर्मचारी बिजली के अवैध उपयोग की जांच के लिए दनकौर के एक गांव में रात करीब 9 बजे पहुंचे। एक घर का दरवाजा खटकाया। शिकायत के मुताबिक गांव में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला नहा रही थी। नहाने के कारण उसे गेट खोलने में वक्त लग गया। आरोप है कि इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर एक होल से अंदर से उसे देखना शुरू कर दिया और टॉर्च-लाइट जलाते रहे।
दरवाजा खोल कर अंदर गए सभी, जबकि वह तैयार नहीं थी
महिला का आरोप है कि इसी दौरान सभी आरोप घर में अंदर घुस गए। जबकि वह पूरी तरह से तैयार नहीं थी। महिला ने कहा कि उसे जातिगत गालियों देना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद आसपास रहने वाले लोग मौके पर जमा हो गए। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली अन्य महिलाओं ने भी बताया कि वे घर के बाहर सो रही थीं। तभी उनके ऊपर भी अधिकारियों ने टॉर्च की जलाई। इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। महिलाओं का आरोप है कि गांव में आए लोग शराब के नशे में थे।
महिला की तहरीर पर बिजली विभाग की टीम पर मुकदमा
महिला की तहरीर पर बिजली विभाग टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दनकौर थाना प्रभारी राधा रमन सिंह ने कहा कि पुलिस को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें यूपीपीसीएल के अधिकारी एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद सोमवार रात को भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद गिरफ्तारियां की जाएंगी। वहीं यूपीपीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा है।
आरोप झूठे हैं, सरकारी कार्य में बाधा डालीः बिजली विभाग
वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोप झूठे हैं। बल्कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया था और अधिकारियों को उनका काम नहीं करने दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में विभाग की ओर से एक शिकायत दी है। ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। वहीं दनकौर के थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से भी तहरीर दी गई है, जिसके बाद गांव में रहने वाले 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
संबंधित खबरें
बिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
16 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
22 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
27 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines