लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शव की सिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस ने भी कागजी कार्रवाई के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। परिवार वालों ने भी शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन एक हफ्ते बाद ही एक अस्पताल से सूचना आई कि उसके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैर में फ्रैक्चर है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किसके शव का अंतिम संस्कार हो गया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
22 अगस्त को शाहजहांपुर में मिली था अज्ञात शव
दरअसल, यूपी के शाहजहांपुर के अजीजगंज क्षेत्र में 22 अगस्त को एक अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस मे रखवा दिया। साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच अपने पिता को खोज रहे लखीमपुर खीरी निवासी इंद्र कुमार ने शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस ने भी सभी कागजी कार्यवाही के बाद शव इंद्र कुमार को सौंप दिया। इंद्र कुमार शव को लेकर अपने गांव चला गया। घर-परिवार वालों ने हिंदू रिति-रिवाजों के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एक हफ्ते बाद सूचना आई, आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं
परिवार में गम का माहौल था। इसी बीच एक अस्पताल से इंद्र कुमार को सूचना मिली कि उसके पिता यहां भर्ती हैं। एक हादसे में उसने पैर में फ्रैचर हो गया है। करीब एक हफ्ते से अस्पताल में हैं। यह सुनकर परिवार वाले हैरान रह गए। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे तो पिता को जीवित पाया। अब परिवार वाले खुशी के साथ असमंजस में भी थे, कि उन्होंने आखिर किसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। एक पत्र देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
पुलिस भी हैरान कि आखिर किसके शव का हो गया अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को उसके सुपुर्द किया था, लेकिन जानकारी में आया है कि उसके पिता जीवित हैं और किसी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं शव को ले जाने व्यक्ति में पुलिस को लिखित रूप से पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस शव को ले जाने वाले परिवार के बारे में भी जानकारी कर रही है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
10 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
11 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
13 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines