Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) एक बार फिर से पिटबुल (Pitbull Attack) के हमले की खबर सामने आई है। यहां गोमती नगर में पार्क में अपनी मां के साथ घूम रहे एक युवक पर हमला कर दिया। प्रांचल मिश्रा नाम के युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित ने अज्ञात पिटबुल के मालिक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।
10 सितंबर को मां के साथ पार्क में घूमने गया था युवक
पीड़ित ने शिकायत में लिखा है कि 10 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी मां के साथ पार्क के पास टहल रहा था। तभी एक पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उसकी मां ने रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा।
82 साल की बुजुर्ग को मार डाला था पिटबुल ने
आपको बता दें कि लखनऊ में पिटबुल कुत्ते के हमले का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल जुलाई में लखनऊ में एक 82 वर्षीय महिला को उनके पालतू पिटबुल कुत्ते ने मौत के घाट उतार दिया था। मृतका की पहचान सुशीला त्रिपाठी के रूप में हुई। वह घर में अकेली थी। जांच में सामने आया था कि वह छत पर पिटबुल को खाना देने के लिए गई थी, तभी पिटबुल ने उन पर हमला कर दिया था। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
नोएडा-गाजियाबाद में भी बढ़ गए हैं मामले
हाल ही में पालतू कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कुछ हफ्ते पहले गाजियाबाद की चार्म्स काउंटी सोसायटी में एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट के अंदर एक बच्चे पर हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। जबकि कुत्ते की मालकिन वहीं खड़ी होकर बच्चे को देखती रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गाजियाबाद नगर निगम ने महिला पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा नोएडा में अन्य हाउसिंग सोसायटी में लिफ्ट में भी पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले सामने आए हैं।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
6 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
9 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
11 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
19 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
39 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
45 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
49 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines