लखनऊः इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ पीठ (Allahabad High Court Lucknow Bench) ने मंगलवार को निचली अदालत की ओर से पत्नी, 3 बच्चों और दो पड़ोसियों की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में दोषी पाए गए आरोपी को दी गई मौत की सजा को बरकरार रखा। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति सरोज यादव की पीठ ने कहा कि लखनऊ का रहने वाला आरोपी सरवन, जिसने बेरहम और क्रूर तरीके से हत्याएं कीं हैं, समाज के लिए एक खतरा है। न्यायाधीशों ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध का मामला है। दोषी (अपीलकर्ता) सरवन को दी गई मौत की सजा देने को उचित ठहराया।
हत्याकांड के तरीके ने समाज को झकझोर दिया था
साथ ही कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति के आचरण, रवैया और जिस तरीके से उसने परिवार के चार लोगों और दो पड़ोसियों की हत्या की गई थी, उसे देखकर लगता है कि वह (सरवन) समाज के लिए एक खतरा है। अगर उसे मौत की सजा नहीं दी जाती है, तो समाज सुरक्षित नहीं रह सकता है। पीठ ने इस घटना को बेहद विभत्स बताया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने गुस्से या किसी अन्य जरूरत के लिए छह लोगों की जान ले ली। इन छह हत्याओं के क्रूर तरीके ने समाज को झकझोर दिया था।
हाईकोर्ट ने कहा, सजा में कोई ढिलाई नहीं दी गई है
आपको बता दें कि कोर्ट ने मामले की सुनवाई को भी देखा। उन्होंने कहा कि मामले में सुधार का कोई मौका नहीं है और सजा को लागू करने में कोई ढील नहीं दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि इन परिस्थितियों में हमारा विचार है कि दोषी/अपीलकर्ता सरवन को धारा 302, 323 और 201 आईपीसी के तहत अपराध के लिए दी गई मौत की सजा की पुष्टि की जानी चाहिए।
भाभी से थे अवैध संबंध, कर दी पत्नी, 3 बच्चों और दो पड़ोसियों की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी सरवन ने 25 अप्रैल 2009 को अपनी भाभी सुमन के साथ अवैध संबंधों को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी संतोषी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। जब संतोषी और बच्चों को बचाने की कोशिश की गई तो सरवन ने अपने दो पड़ोसियों की भी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। लखनऊ की निचली अदालत ने 29 अगस्त 2017 को सरवन को मौत की सजा सुनाई थी। निचली अदालत ने सुमन को भी चार साल कैद की सजा सुनाई थी, जो फिलहाल जमानत पर है। वहीं हाईकोर्ट ने सुमन को दी गई सजा की भी पुष्टि की और उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
45 mins agoझारखंड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, 7 की मौके पर मौत
59 mins agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
1 hr agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
13 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines