Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से होने वाले धरना प्रदर्शन को देखते हुए सपा के अधिकांश विधायकों (MLAs) को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही सपा के प्रदेश मुख्यालय पर भी भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। बता दें कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सपा आज यानी बुधवार से विधानसभा के सामने धरना देने जा रही थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सभी को रोक दिया है। लखनऊ में हो रही भीषण बारिश के बीच यह धरना होने वाला था। अब सपा की ओर से लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे हैं।
14 से 18 सितंबर तक चलना था धरना
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा सत्र शुरू होने से पांच दिन विधान भवन के सामने धरना प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी। यह धरना 14 सितंबर से 18 सितंबर तक चलना था। इसमें पार्टी के विधानसभा और विधानपरिषद सदस्य शामिल होने वाले थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक दिन के लिए धरने में शामिल होते। बुधवार को लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश भी हो रही है। इसी बीच पुलिस और प्रशासन ने विधान भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी।
विधायकों के हाउस अरेस्ट होने के बाद सपा ने किए ट्वीट
वहीं प्रदेश में पुलिस और प्रशासन की ओर से सपा के विधायकों को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद ट्विटर पर भड़ास निकालना शुरू कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पिराटी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडेय की ओर से धरना प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। पांच दिन चलने वाले धरना-प्रदर्शन में किस दिन कौन शामिल होगा, इसकी जानकारी दी गई थी। सपा नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध करने की भी बात कही गई थी।
सत्ता के दबाव के आगे झुकेंगे नहींः सपा
इसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक एक कई कई ट्वीट किए गए हैं। इनमें से एक ट्वीट में कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्तियों में धांधली, स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टचार, गरीब के घरों पर चल रहे बुलडोजर, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने आज विधानसभा जा रहे हैं सपा विधायक, लेकिन पुलिस सपा विधायकों को घरों से निकलने नहीं दे रही। घोर निंदनीय!, एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भाजपा सरकार को क्या लगता है कि सपा कार्यालय पर फोर्स तैनात कर समाजवादियों को डरा लेगी? समाजवादी पार्टी का एक एक नेता व कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आमजन के साथ खड़ा है, हम सत्ता के दबाव के आगे झुकेंगे नहीं। जय समाजवाद!’
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
5 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
6 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines