जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिले में एक सिपाही और एक होमगार्ड में जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। काफी देर तक दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़ते हुए दोनों सड़क किनारे जमीन पर भी जा गिरे। वहीं एसपी जालौन ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए होमगार्ड को वापस भेज दिया है। जबकि सिपाही को निलंबित कर दिया है।
28 अगस्त को दोनों में हुई थी मारपीट
जानकारी के मुताबिक वीडियो जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का है। सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार पीआरवी की गाड़ी पर तैनात थे। सामने आया है कि 28 अगस्त को शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में बीच सड़क मारपीट होने लगी। जूते, लात और घूंसे चलने लगे। पीआरवी पर तैनात अन्य पुलिस वालों ने दोनों को जैसे-तैसे अलग किया।
सिपाही निलंबित, होमगार्ड को वापस भेजा
इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने दोनों का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी जालौन रवि कुमार ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पर कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि सिपाही धर्मवीर सिंह को निलंबित किया गया है, जबकि होमगार्ड को वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। होमगार्ड के खिलाफ जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
29 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
39 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
45 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines