IAS Transferred In UP: उत्तर प्रदेश में बुधवार रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक (IAS Transfer) फेरबदल किया गया है। योगी सरकार की ओर से इन तबादलों की सूची जारी की गई है। इसी के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को अपर मुख्य सचिव पद से हटा कर खेल विभाग भेजा गया है। राज्य सरकार ने कुल 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के रिटायर होने के 24 घंटे के भीतर यह बदलाव हुआ है।
आईएएस अनुराधा को मिला आयुष विभाग
तबादलों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग देख रहे अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव हथकरघा, वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस आराधना शुक्ला का तबादला माध्यमिक शिक्षा विभाग से आयुष विभाग किया गया है। मुकेश कुमार प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर धर्मार्थ कार्य विभाग सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पद पर पार्थ सारथी सेन शर्मा को भेजा गया है। वहीं प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग भेगा गया है।
प्रतीक्षारत पार्थ सारथी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग भेजा
इसके अलावा मोनिका एस. गर्ग को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग से अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं मुस्लिम वर्ग विभाग के लिए भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे पार्थ सारथी को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. हरिओम को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। कल्पना प्रमुख सचिव खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से भेज कर प्रमुख सचिव राज्यपाल बनाया गया है।
अरविंद कुमार को यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार
वहीं अरविंद कुमार को स्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त से यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश सिंह प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त को प्रमुख सचिव पंचायती राज एवं उद्यान खाद विभाग दिया गया है। इनके अलावा सुधीर महादेव सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक कुमार को अब माध्यमिक शिक्षा की भी जिम्मेदारी
संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल से प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल सूचना एवं जनसंपर्क ग्रह गोपन वीजा पासपोर्ट एवं सतर्कता विभाग भेजा गया है। दीपक कुमार प्रमुख सचिव शिक्षा बेसिक को वर्तमान पद के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आराधना शुक्ला का तबादला अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद से अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग किया गया है।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
42 mins agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines