Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को नवरात्र (Navratri 2022) के आखिरी दिन नवमी को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में कन्या पूजन किया। कन्याओं के पैर पखारने के साथ ही उन्हें चुनरी ओढ़ाई कर दान-दक्षिणा दी। बता दें कि सीएम योगी चार दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। नवमी आयोजन के बाद 5 अक्टूबर यानी कल गोरखपुर में दशहरे पर निकलने वाले जुलूस का भी नेतृत्व करेंगे।
कन्याओं के पैर पखारे, लिया आशीर्वाद
बता दें कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। हर साल वह यहां आकर पाठ-पूजन करते हैं। चार दिवसीय गोरखपुर दौरे के मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के मौके पर उन्होंने गोरक्षपीठ स्थित भवन में पूजन किया। मां भगवती के नौ रूपों की प्रतीक कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारने के बाद सभी को अपने हाथों से भोजन कराया। कन्याओं की आरती उतारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई। उनका आशीर्वाद लेने के बाद दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा किया।
दुर्गा और रामलीला पंडालों में रखे पूरे इंतजाम
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद शारदीय नवरात्रों समेत सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस उल्लास में सावधानियों का भी ध्यान रखें। दुर्गा और रामलीला पंडालों में सुरक्षा के उचित उपाएं करें। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में नवरात्रों और रामलीला मंचन के दौरान बड़े हादसे हुए हैं। भदोही जिले में दुर्गा पंडाल जलने से पांच लोगों की मौत हो गई। आगरा में पंडाल में भगदड़ मचने से एक गर्भवती की जान चली गई। वहीं इटावा में शॉर्ट सर्किट से रामलीला पंडाल खाक हो गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
4 hrs agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
4 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
6 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines