Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक नाव डूबने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अब इस घटना की वजह सामने आई है। लोगों का कहना है कि नाव नदी की मझधार में थी, तभी एक सांप आ गया। सांप को देख नाव में भगदड़ सी मच गई, जिसके बाद नाव पलट गई। नाव में 17 लोग सवार थे। दो शवों को गुरुवार तो पांच शवों को शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है।
17 लोग नाव से पार कर रहे थे नदी
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील के अठहठा गांव में गुरुवार को 17 लोग एक नाव में बैठकर नदी पार कर रहे थे। नाव मझधार में थी। तभी हादसा हो गया। हादसे में नाव में सवार सभी 17 लोग नदी में डूब गए। अधिकतर लोग तैर कर नदी किनारे पहुंच गए, लेकिन बाकी लोग नहीं मिले। सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम ने काफी खोज के बाद गुरुवार को दो शव बरामद किए।
रात में रोकना पड़ा सर्च ऑपरेशन
रात हो जाने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पांच और शवों को बरामद किया गया। वहीं तैरकर किनारे पहुंचे नाव सवारों ने जब हादसे का कारण बताया तो लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि जब नाव नदी की मझधार में थी तो उसमें एक सांप आ गया था। सांप को देख कर नाव में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद नाव का संतुलन बिगड़ गया।
सरकार की ओर से 4-4 लाख का मुआवजा
गाजीपुर के एडीएम अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल एनडीआरएफ की टीम, पीएससी और स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बिना किसी देरी के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एडीएम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस हादसे में मरने वालों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
24 mins agoPM मोदी का गुजरात दौरा, शाम को होगी नक्सल मुक्त भारत एकता परेड
1 hr agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
14 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
15 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines