Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर में बिस्तर पर खेल रही एक आठ माह की बच्ची के पास चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन फट (mobile phone explodes) गया। बच्ची झुलस गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करीब छह माह पहले ही बच्ची के पिता ने फओन खरीदा था। पुलिस को मामले की शिकायत नहीं की गई है।
छह महीने पहले ही खरीदा था मोबाइल
घटना रविवार देर रात बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पचोमी गांव की है। आठ माह की मासूम नेहा की मां कुसुम कश्यप और पिता सुनील कुमार कश्यप ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले ही एक मोबाइल फोन खरीदा था। मोबाइल की बैटरी कुछ दोनों से फूल गई थी। रविवार देर रात बच्ची कमरे में बिस्तर पर सो रही थी। उसके पास में सोलर पावर प्वाइंट के स्विच से फोन को चार्जिंग पर लगाया था। बच्ची के पास कमरे में कोई भी नहीं था।
विस्फोट के बाद कमरे में पहुंची मां, तो झुलसी थी बेटी
नेहा की मां कुसुम कमरे के बाहर कुछ काम में लगी थी। तभी कमरे से अचानक विस्फोट की आवाज आई। कुसुम भाग कर कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। कमरे में धुआं में था। बच्ची बुरी तरह से झुलसी हुई थी। घटना के बाद कुसुम के परिवार समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। माता-पिता बच्ची को तत्काल अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ दिया दम
लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। नतीजतन सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।जानकारी के मुताबिक बच्चे का पिता मजदूर हैं। बिना बिजली कनेक्शन के एक निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए वह सोलर प्लेट और बैटरी का उपयोग करता है। दंपति की दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी नंदिनी 5 साल की है।
आगरा में 20 साल के युवक की भी हुई थी मौत
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद कस्बे के गांव छतरियापुरा में नीरज तथा धर्मेंद्र चचेरे भाई थे। जुलाई 2019 में दोनों शाम के समय एक ही ईयरफोन को अपने-अपने कान में लगाकर गाना सुन रहे थे। मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी अचानक तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन फट गया। घटना में नीरज (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का गंभीर हालत में फतेहाबाद कस्बे के एक अस्पताल में इलाज चला था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
29 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines