संभल हिंसा को 5 महीने बीत चुके हैं, मगर इसकी असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। SIT लगातार संभल हिंसा के आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं SIT ने आज संभल से सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क को भी पेश होने का नोटिस जारी किया है। इस पूछताछ के दौरान SIT कई बड़े सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेगी।
सपा सांसद से SIT के 5 संभावित सवाल
1. संभल हिंसा वाले दिन यानी 24 नवंबर को जियाउर्ररहमान कहां थे?
2. जियाउर्ररहमान कहां और किस काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए थे?
3. हिंसा से पहले और बाद में शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली से उनकी फोन पर क्या बातचीत हुई थी?
4. जियाउर्ररहमान ने PRO के नंबर पर क्यों कॉल करवाई थी?
5. सदर जफर अली की केस डायरी में सपा सांसद जियाउर्ररहमान पर संभल हिंसा का मास्टरमाइंड होने के सबूत मिले हैं। इन दावों में कितनी सच्चाई है?
यह भी पढ़ें- UP रोडवेज बसों में 5000 महिलाओं की भर्ती, सरकार उठाएगी ट्रेनिंग का पूरा खर्च; 21 जिलों में अभियान शुरू
जियाउर्ररहमान पर क्या हैं आरोप?
सपा सांसद जियाउर्ररहमान बर्क पर आरोप है कि 22 नवंबर को उन्होंने संभल में भड़काऊ भाषण दिया था। साथ ही उनपर हिंसा की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। इसी मामले में बीते दिनों शाही जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
FIR में नाम दर्ज
बता दें कि 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान न सिर्फ पुलिस पर पथराव और आगजनी की घटनाएं देखने को मिलीं बल्कि 4 लोगों की जान भी चली गई। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR की थी। इसमें सांसद जियाउर्ररहमान और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल का भी नाम शामिल था।
यह भी पढ़ें- यूपी के 15 जिलों में लू का अलर्ट, 24 घंटे में करवट लेगा मौसम, 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
14 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
18 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
18 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
20 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
23 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines