Uttar Pradesh News (मनोज पाण्डेय) : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब दिया। जहां अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एक विधायक धरना मास्टर हैं तो वहीं योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जंग में यह नहीं बताया जाता है कि कौन-सा हथियार इस्तेमाल करना है। उन्होंने सपा विधायक पल्लवी पटेल पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों से पूछा- लड़ना है या डरना है, जनता से जवाब आया है कि लड़ना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का बेटा लड़ेगा। वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।
यूपी के मंत्री आशीष पटेल ने आगे कहा कि क्या उन्होंने वंचित वर्ग को आगे बढ़ाकर कोई गलती की है। अगर ये गलती है तो वे ऐसी गलती करते रहेंगे। वे किसी से नहीं डरेंगे। उनके पास जनतंत्र है तो तंत्र से कोई डरने की जरूरत नहीं है। उनकी और उनकी पत्नी की जांच कर ली जाए कि उनकी कितनी संपत्ति बढ़ी है। एक धरना मास्टर है, उनको प्रायोजित किया जाता है और जब भी मौका मिलता है तो उनको धरने पर बैठा दिया जाता है।
हिम्मत है तो सीने में गोली मारी : कैबिनेट मंत्री
उन्होंने कहा कि एसटीएफ का पूरा नाम स्पेशल स्पेशल टास्क फोर्स है तो उनका नाम आशीष पटेल है। एसटीएफ वाले पैर में गोली मारते हैं। अगर हिम्मत है तो सीने में गोली मारो। आशीष पटेल ने आगे कहा कि वे डराकर 69000 शिक्षक भर्ती को दबा नहीं सकते हैं। उनकी सुरक्षा यूपी सरकार के पास है, लेकिन उनकी पत्नी की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास, जिन्हें केंद्र ने पूरी तरीके से पैक कर रखा है।
यह भी पढ़ें : 23 साल बाद रजिस्ट्री, अब कब्जे की लड़ाई, हेमंत जैन कौन? जिन्होंने कैसे दी दाऊद इब्राहिम को चुनौती
…वे भी मर्यादा भूल जाएंगे : आशीष पटेल
मंत्री आशीष पटेल ने सूचना विभाग के डायरेक्टर का नाम लेकर कहा कि खबरें छपवाना बंद कर दीजिए। अगर मर्यादा पार करेंगे तो वो भी मर्यादा भूल जाएंगे। एसटीएफ का वह कौन अधिकारी है, जहां सिर्फ विधायक ही जा सकते हैं। वहां दो आदमी को और धरने के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Video: संभल में हादसा, टक्कर लगने के बाद 2KM तक बाइक को घसीटती रही बोलेरो
क्या है पूरा मामला?
यूपी विधानसभा सत्र के दौरान अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठी थीं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पर प्राविधिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति में हुए घोटाले का आरोप लगाया। सत्र से एक दिन पहले पल्लवी पटेल हजरतगंज स्थित पटेल पार्क पहुंचीं और सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। पल्लवी पटेल ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार के एक विभाग में नहीं, बल्कि हर विभाग में संवैधानिक नियमावली की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार, घुसघोरी और नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines