Raid on Halal Certified Food Items: हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में हाल ही में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने के बाद गोरखपुर के मुख्य खाद्य सूचना अधिकारी ने मंगलवार को सिटी मॉल और एडी मॉल में छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने गोरखपुर में 7 से 8 जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी हलाल सर्टिफाइड खाद्य पदार्थ नहीं मिला।
मीडिया से बात करते हुए मुख्य खाद्य सूचना अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि उर्वरकों और पेय पदार्थों पर एफएसआई लोगो के अलावा हमें कुछ हलाल-प्रमाणित खाद्य पदार्थों के बारे में सूचना मिली। जिनकी बिक्री पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद हमने कई जगहों पर छापेमारी की है।
नहीं मिला हलाल प्रमाणित वाला कोई खाद्य पदार्थ
उन्होंने बताया कि सात से आठ स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन हलाल प्रमाणित वाला कोई खाद्य पदार्थ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कोई भी हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थ हमें मिलेगा उसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थ को लेकर बड़ी फैसला लिया था। यूपी सरकार ने राज्य की सीमा के भीतर हलाल सर्टिफाइड फूड आइटम्स की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।
क्या है हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थ
हलाल प्रमाणीकरण एक प्रकार का सत्यापन है कि किसी उत्पाद का निर्माण इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार किया गया है और इसमें कोई निषिद्ध घटक नहीं है और यह धार्मिक रूप से शुद्ध है। इसको लेकर उठे विवाद के बाद दर्ज एफआईआर पर गौर करें तो हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिन्द हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुम्बई, जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुम्बई और अन्य एक धर्म विशेष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
9 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines