Yamuna Expressway: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार जनरल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जनरल मैनेजर ने हादसे से कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी से बात की थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
ट्रक के नीचे घुस गई कार
गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी रोहित राज एक डेंटल कॉलेज में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह शनिवार देर रात आगरा की तरफ से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए वापस घर लौट रहे थे। जब वह जेवर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना पर थाना जेवर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से पहले पत्नी से की थी बात
पुलिस जांच में पता चला है कि रोहित राज ने घटना से कुछ देर पहले ही फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी। रोहित ने जल्दी ही घर पर आने की बात कही थी। इसके बाद रोहित हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद रोहित के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रोहित की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को रोहित के परिजन सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीएम के बाद शव को लेकर मोदीनगर चले गए।
आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भागा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines