हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यमुना अथॉरिटी जेवर और अलीगढ़ के 41 गांवों की खरीदेगी जमीन, नोएडा एयरपोर्ट का होगा विस्तार

Yamuna authority: यमुना अथॉरिटी एक बार फिर नोएडा एयरपोर्ट विस्तार को लेकर किसानों से जमीन खरीदेगी। इस बार अथॉरिटी ने 41 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनमें अलीगढ़ के भी 5 गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
yamuna authority villages

Yamuna authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को देखते हुए 41 गांवों के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। बताया जा रहा है कि यीडा ने विकास परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 41 गांवों में किसानों से 13 हजार 300 एकड़ जमीन सीधे खरीदी जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अलीगढ़ के 5 गांव शामिल

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मार्च में आयोजित 84वीं बोर्ड बैठक में 9200 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया था। इसमें 5 हजार करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए आरक्षित किए गए थे। क्षेत्र में एयरपोर्ट आने से लगातार जमीन की मांग बढ़ रही है। ऐसे में 41 गांवों की जमीन खरीदकर लैंडबैंक बनाने की योजना है। इसमें कि 36 गांव गौतमबुद्ध नगर और पांच गांव अलीगढ़ के शामिल हैं।

विज्ञापन

3 महीने के अंदर मिलेगा प्लॉट का आवंटन पत्र

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सभी 41 गांवों के किसानों की जमीन खरीदने की प्रक्रिया अगले कुछ समय में शुरू होगी। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें 7 प्रतिशत आबादी के प्लॉटों का आवंटन भी तीन महीने के अंदर कर दिया जाएगा। एक वर्ष में यहां सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित कर दी जाएंगी। जिस दिन जमीन का बैनामा किसान कराएगा, उसी दिन उसे आरक्षण पत्र दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

जल्द सर्वे होगा शुरू

बताया जा रहा है कि यमुना अथॉरिटी जल्द ही इन 41 गांवों का सर्वे शुरू करने वाली है। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई। सूत्रों से पता चला है कि अथॉरिटी के अधिकारियों की इन गांवों के किसानों से बातचीत भी चल रही है। मुआवजे की रकम को लेकर भी काफी हद तक सहमति भी बन गई है। अप्रैल के अंत गांवों का सर्वे शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola