Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला और पुरुष पहलवानों की ओर से जारी धरना प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण सिंह का एक और बयान सामने आया है। पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह खुद को फांसी लगा लेंगे।
ये पहलवान कर रहे हैं धरना प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, साक्षी मलिक समेत कई प्रमुख पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बृजभूषण ने वीडियो में ये कहा
अपने वीडियो बयान में बृजभूषण सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा। मामला दिल्ली पुलिस के पास है, इसलिए मैं इस मामले पर ज्यादा विस्तार से बात नहीं कर पाऊंगा। मैं पहले दिन से यह कह रहा हूं कि अगर पहलवानों के पास मेरे खिलाफ कोई वीडियो है, कोई सबूत है, तो उसे दें। आप कुश्ती से जुड़े किसी भी व्यक्ति से पूछिए.. क्या बृजभूषण रावण है?”
जीवन के 11 साल कुश्ती और देश को दिएः बृजभूषण सिंह
डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने कहा कि इन पहलवानों (जो विरोध कर रहे हैं) को छोड़कर किसी से भी पूछिए कि क्या मैंने कुछ गलत किया है। मैंने अपने जीवन के 11 साल कुश्ती और इस देश को दिए हैं। बता दें कि पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट जारी करने में सरकार की ओर से देरी की गई है। पहलवान भी चाहते हैं कि डब्ल्यूएफआई प्रमुख से उनका पोर्टफोलियो छीन लिया जाए।
एफआईआर की कार्रवाई को पहली जीत बताया
उन्होंने इस बात पर भी नाखुशी जाहिर की कि चल रही जांच के बावजूद डब्ल्यूएफआई ने अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस 28 अप्रैल को सात महिला पहलवानों (एक नाबालिग सहित) की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के लिए सहमत हुई थी। पहलवानों ने इसे न्याय की लड़ाई में अपनी पहली जीत करार दिया था।
बृजभूषण के खिलाफ दर्ज हैं दो एफआईआर
रिपोर्ट के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। पहली एफआईआर एक नाबालिग पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों से संबंधित है। इसमें पोक्सो एक्ट लगाया गया है। इसके अलावा दूसरी एफआईआर बाकी पहलवानों की ओर से दर्ज कराई गई है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines