Inauguration of Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर का हर किसी को इंतजार था। ऐसे में राम लला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साहित है। देशभर से लोग इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घरों, गली मोहल्लों हर जगह खास कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं। भगवान में आस्था हर किसी को होती है। हर कोई चाहता है कि उनका बेटा रामजी जैसा आज्ञाकारी हो। ऐसे में कानपुर से एक अनोखी खबर सामने आई है। जहां गर्भवती महिलाएं अपनी डिलीवरी 22 जनवरी को कराना चाहती है। जिन महिलाओं की डिलीवरी 22 जनवरी से पहले या उसके बाद होनी है। वह भी डॉक्टर के पास 22 जनवरी की डिलीवरी के लिए जा रही। जिससे उनके और उनकी संतान के लिए यह दिन यादगार हो।
22 जनवरी को डिलीवरी कराने का आग्रह
मामला कानपुर के कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा बच्चा अस्पताल का है। मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने बताया कि कई गर्भवती महिलाएं अस्पताल आ रही है और डॉक्टर से अपील कर रही हैं कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। अब तक उनके पास 15 महिलाएं आई है। उनसे अपील कर रही हैं कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर्स ने में बताया कि इस तरह के कई मामले सामने आए है महिलाए चाहती है कि उनकी संताने भी इसी दिन जन्म ले क्योंकि इससे अच्छा मुहूर्त और हो ही नहीं सकता है।
यह भी पढे: कौन हैं हनुमंत लला, जिनके दरबार में PM मोदी लगाएंगे हाजिरी, परमिशन मिली तो होगा राम मंदिर का उद्घाटन
मुहूर्त होते हैं बेहद खास
बच्चों के जन्म में समय और मुहूर्त भी बेहद खास होते हैं। तिथि और समय के आधार पर काफी हद तक बच्चे का भविष्य तय होता है। शुभ मुहूर्त तो हमेशा ही देखा जाता है चाहे शादी हो या कोई पूजा-पाठ का अवसर। 22 जनवरी को डिलीवरी कराने की तैयारी की जा रही है जिन महिलाओं की डेट जनवरी या फरवरी में वे चाहती है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को ही हो।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines