Women Reservation Bill: मुजफ्फरपुर में महिला आरक्षण को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि जो आरक्षण भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से लाया गया है। अब महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण का पेच फंसाकर नीतिश कुमार और तेजस्वी यादव बिहार समेत देशभर में आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। जो चाह रहे हैं, वे आंदोलन कर सकते हैं। लेकिन जो आरक्षण लागू हुआ है, वह मेरे हिसाब से सही है। कोई दिक्कत नहीं है।
कुछ लोगों को न महिला आरक्षण से मतलब है, न ही महिलाओं की स्थिति से। बस ये लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि ओबीसी के लिए भी अलग से आरक्षण होना चाहिए। लेकिन पहले आप महिला आरक्षण को आने तो दीजिए। उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरजेडी से पूछना चाहिए कि उन्होंने अपनी पार्टी में अब तक कितनी ओबीसी महिला उम्मीदवारों को टिकट वितरित की है।
भाजपा के डर से ही यहां के मुस्लिम लालटेन को वोट डाल रहे हैं। इन लोगों को न अपनी जाति से मतलब है, न काम से। इन लोगों को बस भाजपा को हराना है। मुजफ्फरपुर के मरवान प्रखंड के बसंतपुर गांव में प्रशांत किशोर ने जमकर निशाना साधा।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जाति के हिसाब से जीत होती तो बिहार में मोदी की हार होती। क्योंकि उनकी जाति का तो कोई यहां है ही नहीं। बिहार में चार प्रकार से वोट पड़ता है। लालू के डर से लोग भाजपा को वोट देते हैं। दूसरा मुस्लिम भाजपा के डर से लालू को वोट देते हैं। तीसरा यहां जाति के नाम पर वोटिंग होती है। चौथा यहां धर्म के नाम पर भी वोटिंग होती है। इन लोगों को कोई मतलब नहीं है। ये लोग सिर्फ भाजपा को हराना चाहते हैं। अगर भाजपा ने काम नहीं किया, तो भी यहां के लोग लालटेन के डर से उसको वोट दे देंगे।
संबंधित खबरें
UP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
20 mins agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
28 mins agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
14 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
15 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
16 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
16 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
21 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines