हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए थाने पहुंची थी महिला, दरोगा की एक चूक ले ली महिला की जान

विज्ञापन

 Shot From Inspector’s Gun Women Injured:  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक घटना से हड़कंप मचा हुआ है आपको बता दें कि अपने पासपोर्ट के वेरिफिकेशन करने के लिए थाने पहुंची महिला के गलती से दरोगा की गोली लग गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी कैद हो गई है।

https://twitter.com/Kuldeepsharmap/status/1733138110345887894

यह भी पढ़े: MP Crime: चाची से शादी की जिद पर अड़ा भतीजा, खतरनाक हुआ नतीजा

महिला की हालत बेहद नाजुक

वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं किस प्रकार से दरोगा अपने हाथ में पिस्तौल लेकर चेक कर रहा होता है इसी दौरान गलती से पिस्तौल से गोली चल जाती है और गोली सीधे जाकर महिला के सर पर लग जाती है और महिला तुरंत गिर पड़ती है आनन फानन में वहां मौजूद लोग और पुलिस कर्मी महिला को अस्पताल ले जाते हैं जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि महिला की स्थिति बेहद नाजुक है  पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरोगा मनोज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और उनके ऊपर क्रिमिनल केस भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

दरोगा को किया निलंबित

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की तत्काल जांच करने के भी आदेश दिए हैं और तब तक दरोगा मनोज शर्मा को निलंबित कर दिया गया है वही महिला के परिवार वाले भी न्याय की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि इस मामले पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए और सबसे पहले महिला का अच्छे से अच्छा इलाज करना चाहिए और उसकी जान बचाने प्राथमिकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola