जम्मू के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में बुलंदशहर के लाल प्रभात गौड़ शहीद हुए। आज पैतृक गांव नरसेना के पाली आनंदगढ़ी शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से भिड़ंत के दौरान प्रभात गौड़ शहीद हुए। भारतीय सेना में प्रभात जेसीओ की पोस्ट पर थे। शहादत की खबर से इलाके में मातम पसर गया है। शहीद बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी के निवासी थे। प्रभात गौड़ ने अमरगढ़ में बसे जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज से स्टडी की थी।
कौन थे प्रभात गौड़?
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। इसमें यूपी के बुलंदशहर के प्रभात गौड़ भी शामिल थे। उनकी शहीद की जानकारी मिलने पर उनके घर और गांव में मातम छा गया। प्रभात गौड़ नरसेना के गांव पाली आनंदगढ़ी के निवासी थे। साल 1998 में प्रभात आर्मी में भर्ती हुए थे और जम्मू में जेसीओ पैरा कमांडो की पोस्ट पर तैनात थे। बीते सोमवार मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से प्रभात गौड़ शहीद हो गए।
इसके अलावा प्रभात गौड़ का परिवार गाजियाबाद के राजनगर में रहता था। ये 3 भाई हैं, जिनमें सबसे बड़े भाई गाजियाबाद में व्यापारी हैं। उससे छोटा भाई यानी की प्रभात गौड़ आर्मी में जेसीओ पैरा कमांडो की पोस्ट पर थे। वहीं, सबसे छोटा भाई गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है।
शहीद के 2 बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है और छोटा बेटा भी पढ़ाई कर रहा है। जबसे उनकी शहीद होने की खबर मिली है, उनके घर पर आने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते सोमवार की शाम ही उनकी फैमिली अपने गांव आ गई थी।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों के 3 जवान घायल
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines