Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। यहां चार धाम यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। इन सभी की इस हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है, जिसमें हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट राजवीर सिंह शामिल थे। पायलट राजवीर सिंह आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए थे। 4 हफ्ते पहले ही वह जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। चलिए जानते हैं कि पायलट राजवीर सिंह कौन थे?
14 सालों तक सेना में की सेवा
मिली जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे। हालांकि, वह मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले के महुआ इलाके के रहने वाले हैं। वह करीब महीने भर पहले घर आए थे। पायलट राजवीर सिंह कुछ समय पहले ही आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए थे। राजवीर सिंह 14 सालों तक सेना में सेवा देने के बाद रिटायर हुए थे। उनके पास उड़ान का अच्छा खासा अनुभव था। रिपोर्ट के मुताबिक, राजवीर सिंह को 2000 घंटे की उड़ान का लंबा अनुभव था। आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद साल 2024 में राजवीर सिंह आर्यन एविएशन कंपनी से जुड़े थे। वह 4 महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। इस हादसे ने उनके दोनों के सिर से पिता का साया छीन लिया। राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका भी एक पायलट हैं। जुड़वा बच्चों को जन्म देने की वजह से पत्नी इन दिनों छुट्टी लेकर घर पर ही रह रही थी।
खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
प्रशासन द्वारा परिवार वालों को कुछ घंटे पहले ही राजवीर सिंह के निधन की खबर दी गई। जिसे सुनने के बाद परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेताओं ने राजवीर सिंह के निधन पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश का नया वीडियो आया सामने, DGCA का ऐलान- AAIB करेगा हादसे की जांच
बताया जा रहा है कि ये दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा उड़ान के बाद खराब मौसम के कारण हुआ है। गढ़वाल रेज के आईजी राजीव स्वरूप के अनुसार, क्रैश के बाद लाश जल गई है। इसकी वजह से मृतकों के शव पहचानने में मुश्किल हो रही है। इसलिए डीएनए टेस्ट के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
11 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
14 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
15 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines