Watch Video: इंसान और जानवर की दोस्ती हमेशा से ही खास रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सामने आया है। यहां एक शख्स की मौत पर उसका बंदर दोस्त विलाप करने के लिए पहुंच गया। पार्थिव शरीर के पास बैठा। रो रही परिवार की महिलाओं को बंदर ने दिलासा भी दिया। किसी ने इस भावुक पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर लिया।
घर के पास आंगन में रखा था शव
जानकारी के मुताबिक ये मामला लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ क्षेत्र स्थित गोंधिया गांव का है। बताया गया है कि यहां करीब 65 साल के चंदन वर्मा अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ वर्षों से चंदन किसी बीमारी से परेशान थे। पिछले दिनों उनका देहांत हो गया। परिवारवाले शव को घर के आंगन में रखकर विलाप कर रहे थे। इसी दौरान एक बंदर वहां पहुंचा।
https://twitter.com/Manishkumarttp/status/1700539045091344792
खेत पर साथ में खाना खाता था बंदर
पहले तो बंदर ने शव के पास बैठकर विलाप करने लगा। इसके बाद पास में विलाप कर रही महिला के पास बंदर पहुंचा। उन्हें दिलासा देने लगा। ये सब देख परिवार के लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद वह बंदर कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने बताया कि चंदन अपने खेतों की रखवाली के लिए जाते थे। जहां वह अपने साथ इस बंदर को भी खाना खिलाते थे। काफी वर्षों से उनकी और बंदर की दोस्ती थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines