Vrindavan Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते में एक मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए। मृतकों में तीन कानपुर के रहने वाले थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस राहत-बचाव के काम में जुटी है। मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1691468378463240192?s=20
दुसायत मोहल्ले में हुआ हादसा
यह हादसा वृंदावन के दुसायत मोहल्ले में हुआ है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां से श्रीबांके बिहारी मंदिर महज 200 मीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, भगवाला पार्किंग के सामने एक पुरानी बिल्डिंग थी, जिसका छज्जा मंगलवार की शाम अचानक ढह गया।
देखिए VIDEO…
https://twitter.com/ManojYaSp/status/1691449147856134145?s=20
राहत-बचाव में जुटे लोग
हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही खुद भी राहत-बचाव का काम शुरू किया। मलबे से बाहर निकालकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां 5 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मलबे को हटाकर रास्ता साफ कर रही है।
मृतकों में तीन कानपुर के रहने वाले
मृतकों में चार लोगों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में गीता कश्यप, अरविंद कुमार और रश्मि गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे। जबकि एक मृतक अंजू मुगयी वृंदावन की निवासी थीं। एक अज्ञात है।
यह भी पढ़ें: क्या मिजोरम पर राजेश पायलट ने गिराए थे बम? सचिन पायलट ने BJP को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
10 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
13 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
15 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines