Viral Video: बहुमंजिला इमारतों की लिफ्ट में फंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सेक्टर-1 से सामने आया है। यहां की एक सोसायटी में एक शख्स 45 मिनट तक लिफ्ट (Lift) में फंसा रहा। परिवार वालों और सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने उन्हें बाहर निकाला। हालांकि उनको हैदराबाद के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, जो छूट गई।
सोसायटी की 11वीं मंजिल पर रहते हैं अखिलेश
जानकारी के मुताबिक मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 1 स्थित पंचशील हाइनिश सोसायटी का है। यहां के टावर 2 की 11वीं मंजिल पर अखिलेश चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि गुरुवार को उन्हें दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। दोपहर में फ्लैट से तैयार होकर निकले। लिफ्ट लेकर नीचे जा रहे थे, तभी लिफ्ट बंद हो गई।
यहां देखें वीडियो
इमरजेंसी बटन भी हुई फेल, परिवार परेशान
उन्होंने लिफ्ट में लगी इमरजेंसी बटन को दबाया, लेकिन उसने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार वालों को फोन करके लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने काफी मशक्कत की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोसायटी की मेंटेनेंस टीम को बुलाया गया।
ट्रेन से हैदराबाद के लिए रवाना हुए अखिलेश
हालांकि इस पूरी कवायद में 45 मिनट का समय लग गया। इसके बाद अखिलेश चौधरी आनन-फानन में एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनकी फ्लाइट छूट गई। बताया गया है कि इसके बाद वह ट्रेन से हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं। वहीं अखिलेश के लिफ्ट में फंसने और बाहर खड़े परिवार वालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines