हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'तू किस पार्टी का कार्यकर्ता है', आगरा में इंस्पेक्टर में भड़के BJP सांसद राजकुमार चाहर

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सांसद राजकुमार चाहर और यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर की बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। गहमा-गहमी के बीच सांसद ने इंस्पेक्टर से कहा, ‘तू कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता है’। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं पुलिस वाला हूं।

राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

जानकारी के मुताबिक वीडियो रविवार का बताया गया है। आगरा के कागारौल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे थे। इसी दौरान सभा स्थल पर जाते समय गाड़ी को लेकर उनका इस्पेक्टर से विवाद हो गया। बताया गया है कि इंस्पेक्टर आगरा के थाना सिकंदरा में तैनात है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1673152320367112194

अचानक भड़क गया इंस्पेक्टर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि गाड़ी को लेकर सांसद और इंस्पेक्टर में विवाद हो रहा है। पहले इंस्पेक्टर हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहा है। इसी दौरान सांसद ने कुछ कहा तो इंस्पेटर भड़क गया। अभद्रता करने लगा। इस पर सांसद ने तीखी बहस की। सांसद के साथ मौजूद लोग इंस्पेक्टर को अलग ले जाकर शांत कराने का प्रयास करता है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें